फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में ओवरलोड ट्रक से टूटे बिजली के तार, स्पार्किंग होने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रेलवे स्टेशन रोड पर कोतवाली के पास ओवरलोड ट्रक ने बिजली की लाइन को चपेट में ले लिया। स्पार्किंग के बाद तार दुकानों के स्लैब पर जा गिरे तो बाजार में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि तार ट्रक के ऊपर नहीं गिरे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

दोपहर में करीब एक बजे पुरानी अनाज मंडी की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक को चालक ने कोतवाली की ओर मोड़ा, इस दौरान बिजली के दो तार फंस गए। तार आपस में टकराए तो स्पार्किंग होने लगी। यह देख राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक से कूद पड़ा। टेलीफोन की लाइन भी ट्रक पर ही झूल गई। बाद में हेल्पर ने ट्रक के ऊपर चढ़कर तारों को हटाया, तब कहीं जाकर चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया। प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने बताया कि तारों में करीब 15 मिनट तक स्पार्किंग होती रही। जिसके बाद उपकेंद्र पर फोन करके सप्लाई को बंद कराया गया लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर लिंक रोड के रास्ते बदायूं की ओर निकल गया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें