बदायूं। शहर के कई इलाकों को रविवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में बिजली सुबह 11 से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी। पावर कॉरपोरेशन सुंदरीकरण के कार्य के चलते रविवार को लाइन शिफ्टिंग करेगा।
शहर में चल रहे सुंदरीकरण के काम में कई स्थानों पर बिजली लाइनों से रुकावट आ रही है। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन रविवार को शहर में चामुंडा चौराहा से शब्बीर हसन के आवास तक लाइनों को शिफ्ट करेगा। काम सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर में शिवपुरम, गांधीनगर, जालंधरी सराय, महाराजगंज में बिजली ठप रहेगी। शाम पांच बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकेगी। एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी ने बताया कि लाइनों को शिफ्ट करने की सभी तैयारियों को शनिवार को ही पूरा कर लिया गया है। शिफ्टिंग में अनावश्यक देरी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। संवाद