फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं, बारिश से लाइनें टूटीं, 17 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर को कई दिन से मिल रही निर्बाध बिजली सप्लाई में बृहस्पतिवार रात आई बाधा शुक्रवार शाम तक दूर नहीं हो सकी। शहर के लोगों को इस दौरान 17 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर शुक्रवार दोपहर कुछ समय के लिए सप्लाई चालू हुई लेकिन बाद में यह फिर से ठप हो गई। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के कारण सप्लाई सुचारू करने में वक्त लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शुक्रवार सुबह तक बूंदाबांदी होती रही। इस बीच रात में कई बार तेज हवाएं भी चलीं। शहर के मीराजी चौकी, कोतवाली, पनबड़िया, उपकेंद्रों में पानी भरने के साथ ही कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कोतवाली के सामने 11 केवीए की लाइन पर भी पेड़ गिर गया। इसके अलावा लोची नगला में बृहस्पतिवार रात ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई तो नवादा के पास भी 33 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पूरे शहर में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बिजली गुल हुई तो सप्लाई शुक्रवार शाम पांच बजे तक चालू नहीं हो सकी। हालांकि, पनबड़िया और कोतवाली उपकेंद्र से जुड़े कुछ इलाकों में दिन में सप्लाई चालू हुई, लेकिन बूंदाबांदी के कारण फिर से 11 केवीए की लाइन ट्रिप हो गई। इसके बाद तीन बजे एक बार फिर से कुछ इलाकों में सप्लाई चालू हुई लेकिन कुछ देर के बाद 33 केवीए की लाइन ने ट्रिप कर दिया। फिर शाम को पांच बजे सप्लाई चालू हो सकी, लेकिन इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
-
जिला अस्पताल की लाइन के कारण पांच फीडर शट्डाउन मेें रहे
जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए यहां बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इस उपकेंद्र को सीधे 33 केवीए की लाइन से जोड़ा जा रहा है। 33 केवीए की लाइन मीराजी चौकी उपकेंद्र पर क्रॉस करती है। शहर में सबसे बड़ा उपकेंद्र मीराजी चौकी ही है। यहां सबसे ज्यादा पांच फीडर निकलते हैं। जिला अस्पताल की लाइन के कारण मीराजी चौकी उपकेंद्र के सभी पांच फीडर पर शुक्रवार को लंबा शट्डाउन लिया गया। शहर में तमाम स्थानों पर बिजली सप्लाई चालू होने के बाद भी मीराजी चौकी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शाम पांच बजे तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। एडीई कोतवाली यश भारद्वाज ने बताया कि बारिश, हवाओं और पेड़ गिरने के कारण 11 और 33 केवीए की लाइनों में खराबी के साथ ही मीराजी चौकी उपकेंद्र के शट्डाउन से कुछ समय के लिए कटौती की गई।
विज्ञापन

-
लगातार बारिश, तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर 11 और 33 केवीए की लाइनों को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के कारण ट्रांसफार्मर भी फुंके हैं। लगातार बारिश और बूूंदाबांदी के कारण लाइनों को दुरुस्त कर फिर से सप्लाई चालू करने में कुछ समय लग गया। जिला अस्पताल को भी 33 केवीए की लाइन से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें