बदायूं। शुक्रवार को एक महिला डीएम कार्यालय पर भाजपा नेता के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। उसने छह साल पहले भाजपा नेता पर लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की। उसका कहना था कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह अन्न-जल त्याग देगी।
शहर निवासी एक महिला कुछ साल पहले भाजपा नेता के संपर्क में थी और खुद को भी भाजपा से जुड़ा बताती थी। उसने 2015 में सिविल लाइंस थाने में उक्त नेता के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाजपा नेता खुद को बेगुनाह बताता रहा। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी। बताते हैं कि दोनों लोगों के बीच फैसला हो गया। इस मामले को छह साल हो चुके हैं।
अब छह साल बाद शुक्रवार को उक्त महिला, भाजपा नेता के खिलाफ धरने पर बैठ गई। उसने लिखित में एसएसपी के नाम पत्र देकर भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की। कहा-अगर समय रहते उसे न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देगी। संवाद