फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Election Result: आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर

विज्ञापन
मंडी समितिः यहीं होगी मतगणना । संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को मतगणना के साथ ही जिले के छह विधायकों का निर्वाचन हो जाएगा। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिहाज से 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनके लिए जनता ने वोट डाले। इनकी किस्मत का पिटारा 10 मार्च को खुल जाएगा। बुधवार को मतगणना को लेकर दिनभर तैयारी चलती रही।
विज्ञापन

जिले में इस बार 2387300 मतदाता थे। इनमें से 58.86 फीसदी यानि 1405147 मतदाताओं ने 14 फरवरी को अपने मतों का प्रयोग किया था। जिले में कुल 1282151 पुरुष, 1105001 महिला और 148 ट्रांसजेंडर मतदाता थे। इनमें से 755894 पुरुष, 649243 महिलाओं व 10 ट्रांस जेंडर ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह जिले की बदायूं सदर, शेखूपुर, बिल्सी, बिसौली, दातागंज व सहसवान सीट के कुल 61 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। तब से ईवीएम मंडी समिति परिसर में सघन सुरक्षा वाले स्ट्रांग रूम में रखी थी। मतदान के सातों चरण निपटने के बाद आए एग्जिट पोल ने दोबारा लोगों को चुनावी मौसम का अहसास कराया है। इस बीच बृहस्पतिवार को मतगणना प्रस्तावित है। सुबह आठ बजे से मतगणना होगी और दोपहर तक जिले की सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी।

इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
विज्ञापन


---
इन प्रत्याशियों के भाग्य होगा फैसला
बदायूं विधानसभा
महेश चंद्र गुप्ता-भारतीय जनता पार्टी, रईस अहमद-समाजवार्दी पार्टी, रजनी सिंह-कांग्रेस, राजेश कुमार सिंह-बहुजन पार्टी, उस्मान गद्दी-वंचित समाज इंसाफ पार्टी, नंदराम-भारतीय सुभाष सेना, हेम सिंह-निर्दलीय
-
बिल्सी विधानसभा
हरीश शाक्य-भारतीय जनता पार्टी, ममता शाक्य-बहुजन समाज पार्टी, चंद्रप्रकाश मौर्य-समाजवादी पार्टी व महान दल गठबंधन, अंकित चौहान-कांग्रेस, मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां-आजाद समाज पार्टी, डॉ. वीपी सिंह सोलंकी-राष्ट्रीय परिवर्तन दल, किशोर कुमार-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, देवेंद्र-आम आदमी पार्टी, राजाराम शाक्य- निर्दलीय, दीनानाथ- निर्दलीय।
-
बिसौली विधानसभा
कुशाग्र सागर-भारतीय जनता पार्टी, आशुतोष मौर्य उर्फ राजू-समाजवादी पार्टी, प्रज्ञा यशोदा-कांग्रेस, जयपाल सिंह-बहुजन समाज पार्टी, गौतम कुमार-निर्दलीय, सुरेंद्र-निर्दलीय, रेखा चंद्र-जन अधिकार पार्टी व हरि प्रकाश आर्य-संयुक्त समाजवादी दल।
-
दातागंज विधानसभा
राजीव सिंह उर्फ बब्बू भइया-भारतीय जनता पार्टी, अर्जुन सिंह-सपा, रचित गुप्ता-बहुजन समाज पार्टी, आतिफ खां-कांग्रेस, धीरपाल कश्यप-आम आदमी पार्टी, गणेश-जन अधिकार पार्टी, बृजपाल सिंह-जनसेवा सहायक पार्टी, कृपा शंकर-बहुजन मुक्ति पार्टी, रघुनंदन-भारतीय सुभाष सेना, सुभाष चंद्र यादव-राष्ट्रीय परिवर्तन दल, राजीव कुमार-गरीब बेरोजगार विकास पार्टी, मुन्नालाल-राष्ट्रीय उदय पार्टी, ओमवीर-विकासशील इंसान पार्टी व राजीव पाल-निर्दलीय।
-
सहसवान विधानसभा
धीरेंद्र कुमार भारद्वाज-भारतीय जनता पार्टी, ब्रजेश यादव-समाजवादी पार्टी, मुसर्रत अली-बहुजन समाज पार्टी, राजवीर सिंह-कांग्रेस, कुणाल सिंह-राष्ट्रीय परिवर्तन दल, राकेश कुमार शर्मा-निर्दलीय, अनिल कुमार-आम आदमी पार्टी, प्रवेश कुमार-निर्दलीय व नवाब-जन सेवा सहायक पार्टी व रवेंद्र शर्मा-निर्दलीय।
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

-

शेखूपुर विधानसभा
धर्मेंद्र कुमार सिंह शाक्य-भारतीय जनता पार्टी, हिमांशु यादव-समाजवादी पार्टी, मुस्लिम खां-बहुजन समाज पार्टी, सुनील कुमार-विकासशील इंसान पार्टी, ममता देवी-कांग्रेस, रविंद्र कुमार सिंह-बहुजन मुक्ति पार्टी, शाहिद अली-निर्दलीय, कुुंवरपाल-भारतीय सुभाष सेना, अवनेश कुमार-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), मोहर सिंह-जनसेवा सहायक पार्टी व रियासत अली-आम आदर्मी पार्टी।
-
कहां कितने प्रत्याशी
बदायूं विधानसभा सीट- 7
बिसौली विधानसभा सीट- 8
सहसवान विधानसभा सीट - 10
बिल्सी विधानसभा सीट- 11
शेखूपुर विधानसभा सीट- 11
दातागंज विधानसभा सीट- 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें