फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल और मिठाई वालों ने की तैयारी, अब ऑर्डर का इंतजार

विज्ञापन
मंडी समिति के पास दुकान पर बनाई जा रही फूल की माला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। किसी की जीत हो फूल और मिठाई विक्रेताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्हें इंतजार है तो बस अब ऑर्डर का।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। जीत का फैसला भले ही किसी भी राजनीतिक दल के हक में जाए, लेकिन उस घड़ी का हलवाई, ढोल-ताशे वाले और फूलमाला विक्रेता, इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि खुशी जाहिर करने के लिए विजेताओं की तरफ से मिठाई का ऑर्डर दिया जाएगा, ढोल-ताशे बजेंगे तो फूल-मालाओं की भी जमकर बिक्री होगी।
-
ऑर्डर का कर रहे इंतजार
मंडी समिति के पास स्थित फूलों की दुकान लगाने वाले श्याम कुमार ने कहा कि उनके पास अब तक किसी भी बड़ी पार्टी की तरफ से फूलों का ऑर्डर नहीं आया है, हालांकि 20 से 30 किलो फूल की खपत रोज की है, लेकिन मतगणना को ध्यान में रखकर डेढ़ क्विंटल फूलों को मंगाया गया है। इसके अलावा जितने भी फूल चाहिए होंगे, उसकी आपूर्ति तुरंत करवा दी जाएगी। गेंदा फूल की माला के 20 से 30 और गुलाब की माला का मूल्य 50 रुपये रखा गया है। इसके अलावा एक स्पेशल माला बनाई गई है। इस माला को बनाने के लिए तीन व्यक्तियों को तीन से चार घंटे का समय लगा है। इसमें गेंदा, गुलाब, गोदावरी समेत अन्य फूल शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुभाष चौक स्थित मिठाई व्यापारी चाणक्य कहना है कि पहले के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की ओर से मिठाई की पहले से बुकिंग कर दी जाती थी, लेकिन इस बार किसी भी पार्टी की ओर से ऑर्डर नहीं आया है। हालांकि अपनी तरफ से पूरी तैयारी की है। अचानक जब लोग लेने के लिए मिठाई आएं तो उन्हें मायूसी न मिले। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें