फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा खेमे में खुशी, विरोधियों ने नकारा एग्जिट पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के बाद विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है। हालांकि, चुनाव परिणाम दस मार्च तक आएंगे। एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर सपा, बसपा और कांग्रेसियों ने एग्जिट पोल को नकार दिया है।
विज्ञापन

सर्वे एजेंसियों ने उप्र में भाजपा को न्यूनतम 246 और अधिकतम 326 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के अनुसार सपा को न्यूनतम 71 और अधिकतम 134 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को न्यूनतम दो और अधिकतम 15 वहीं कांग्रेस को अधिकतम तीन सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है। मतगणना दस मार्च को होगी, लेकिन एग्जिट पोल के बाद सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। विपक्षी दल एग्जिट पोल के अनुमान को पूरी तरह से नकार रहे हैं।
-
यह बोले-जिलाध्यक्ष
प्रदेश में भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का दिल खोल कर समर्थन किया है। भ्रष्टाचारियों, माफिया का संरक्षण करने वालों को जनता ने नकार दिया है। बदायूं में भी भाजपा सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

-राजीव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
-------------
एग्जिट पोल का अनुमान दस मार्च को धरा रह जाएगा। कई सर्वे एजेंसियों ने सपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित होते रहे हैं। जिले से भाजपा का दस मार्च को सूपड़ा साफ होना शुरू हो जाएगा। प्रदेश में दस मार्च के बाद सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी।
-प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
-
एग्जिट पोल कभी भरोसेमंद नहीं होते। बसपा मजबूत है। दस मार्च को नतीजे चौंकाने वाले आएंगे। एग्जिट पोल पर हम विश्वास नहीं करते। प्रदेश की जनता ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार के विकास कार्यों पर वोट दिया है। प्रदेश में दस मार्च के बाद पूर्ण बहुमत की बसपा सरकार बनेगी।
- हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
-
कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ उभर रही है। एग्जिट पोल सच साबित नहीं होंगे। प्रदेश में इस बार बिना कांग्रेस के सहयोग से कोई सरकार नहीं बन सकेगी। दस मार्च को मतगणना होनी है। मतगणना के बाद पता लग जाएगा कि कांग्रेस का ग्राफ जिला समेत प्रदेश में तेजी से बढ़ा है।
- ओमकार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
0000
0000
एग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार गरमाया
बदायूं। प्रदेश स्तर के एग्जिट पोल आने के बाद जिले की छह सीटों को लेकर भी सटोरिए अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं। चुनाव परिणाम दस मार्च को आएंगे, लेकिन सटोरिए जिले में भाजपा को तीन से चार, सपा को एक से दो और बसपा को एक सीट पर बढ़त का अनुमान लगा रहे हैं। जिले में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी इसको लेकर भी दांव लगाया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद आए एग्जिट पोल ने सट्टा बाजार को गरमा दिया है। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था। दस मार्च को मतगणना होनी है। मतदान के बाद से ही प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर सट्टा (शर्त) लगने लगा था। एग्जिट पोल आने के बाद सपा-बसपा प्रत्याशियों के सट्टा भाव प्रभावित हुए हैं। सटोरिए भाजपा को तीन से चार, सपा को दो और बसपा को एक सीट पर बढ़ते दे रहे हैं।
सोमवार को एग्जिट पोल आने के बाद सट्टा बाजार में भी उतार-चढ़ाव आया है। सटोरिए अपने आकलन के अनुरूप जिले में सभी सीटों पर हार-जीत का ग्राफ तय कर रहे हैं। सट्टा बाजार में अब भाजपा सबसे आगे है। सपा दूसरे नंबर पर डटी हुई है। सहसवान सीट पर बसपा का भाव ज्यादा है। सटोरियों की पहली पसंद भाजपा है। सपा पर दांव लगाने वालों को जीत का अधिक भाव मिल रहा है। सटोरिए अपने अनुमान से अलग-अलग दलों को मिलने वाली सीटों की गुणा-गणित कर रहे हैं। हार-जीत पर मोटे दांव लगाए जा रहे हैं। शहर, बिसौली और दातागंज सीट पर सटोरियों की पसंद भाजपा और सपा हैं।
सहसवान सीट पर सपा और बसपा प्रत्याशियों की हार-जीत पर ज्यादा दांव लग रहा है। शेखूपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी की स्थिति को ज्यादा मतबूत माना जा रहा है। ऐसे में यहां भाजपा प्रत्याशी पर दांव लगाने वाले कम हैं। सपा और बसपा प्रत्याशी को लेकर ज्यादा दांव लगाया जा रहा है। बिल्सी सीट की बात करें तो यहां भी भाजपा, बसपा और सपा की जीत पर दांव लग रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें