बदायूं। विधानसभा चुनाव के विशेष प्रेक्षक मुरली कुमार की अध्यक्षता में प्रेक्षक रामालिंगम, संतोष शरण, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। निर्देशित किया गया कि चुनाव कार्य में विशेष सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पुलिस लाइन सभागार में विशेष प्रेक्षक ने बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि एसएसटी, एफएसटी, वीडियो सर्विलांस आदि टीम नियमित व रैंडम तरह से चेकिंग करती रहे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की गाड़ियों में जीपीएस की सुविधा रहे। साथ ही उनके फोन में सी विजिल एप इंस्टॉल रहे, ताकि शिकायत मिलने पर उसका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जा सके। निर्वाचन में विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाए जाएं। रजिस्टर में कार्यों का मिलान होता रहे। सभी प्रकार के कार्यों को समयबद्ध विशेष सतर्कता बरते हुए त्रुटि रहित किया जाए अवैध शराब पर रोक रहे। साथ ही सोशल मीडिया की हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। संवाद