फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल: पाल का नगला गांव की डगर में बड़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
पाल का नगला गांव की खस्ताहाल सड़क।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। इलाके के पाल का नगला गांव की डगर में बड़ी दुश्वारियां हैं। कहीं कीचड़ तो कहीं दलदल से निकलना गांव वालों की मजबूरी है। उनके कपड़े खराब होना भी तय है। चुनावी मौसम में वहां के हालात का हमने जायजा लिया तो तमाम दूसरी समस्याओं के साथ ही सड़क का मुद्दा सबसे ज्यादा लोगों की जुबां पर आया। अब तक सड़क न बनने के मलाल के साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में समस्या जरूर दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

उझानी कादरचौक रोड पर स्थित रेवा गांव से बमनोसी तक जाने वाली सड़क पर पाल का नगला गांव बसा है। करीब 12 किमी लंबे इस रोड की हालत काफी खराब है। कई साल पहले यह सड़क बनाई गई थी जिसका अब अस्तित्व ही नहीं बचा है। इसके अलावा सुर्खा गांव में छह माह पहले पुराने खड़ंजे को प्रधान ने उखड़वा दिया। तब से नया खड़ंजा भी नहीं डाला जा सका है। पाल का नगला की चौपाल पर बैठे ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने गांव व इलाके की कई समस्याओं के बारे में बताया।
-
हमारे गांव की मुख्य सड़क तो खराब है ही। सुर्खा से खिरिया वाकरपुर तक की सड़क को कागजों में बना दिया गया है। अगर यह सड़क सही होतीं तो गांव की तरक्की का रास्ता खुलता।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र
-
छुट्टा गायों से ज्यादा परेशानी हो रही है। हालांकि गांव में राशन वितरण अच्छा हुआ है। पहले की सरकार में तीन महीने में एक बार भी राशन नहीं मिलता था अब दो-दो बार मिल रहा है। बिजली खूब मिल रही पर बिल बहुत महंगा हो गया है।
विज्ञापन

- रामौतार
-
पिछली सरकारों में रात को खेत पर अकेले जाने से डर लगता था। जलालपुर में ही एक सेठ का अपहरण हुआ था। अब डर नहीं लगता है। गुंडई बिल्कुल नहीं है।
- संजीव
-
गांव की पूरी सड़क खंडहर हो चुकी है। सुर्खा में तो निकल ही नहीं पाते हैं। रेवा से सुर्खा पट्टी तक जाकर देखिए। अब तो रिश्तेदार भी आने से कतराते हैं।
- सरनाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें