फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत

विज्ञापन
नीतू फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के जवाहरपुरी इलाके में रविवार दोपहर बाद एक महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने घर की छत पर सुखाने के लिए कपड़े डाल रही थी। तभी उसे छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी नीतू (35) पत्नी राजकुमार रविवार दोपहर के समय अपने घर में कपड़े धो रहीं थीं। वह अपराह्न करीब तीन बजे कपड़े सुखाने के लिए छत पर चढ़ी थीं। उनकी छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसके नीचे कपड़े सुखाने के लिए तार बंधा हुआ था। बताते हैं कि जैसे ही उन्होंने तार पर गीले कपड़े डाले कि कपड़े ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से क पड़ेछू गए। इससे महिला को हाईटेंशन लाइन का करंट लगा। वह छत पर गिर गई। घर में मौजूद परिवार वालों ने जब छत पर बिजली के फाल्ट जैसी आवाज सुनी तो वह दौड़कर पहुंचे। नीतू को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले उनके शव को घर ले गए। इसकी सूचना पर जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पहुंच गए लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नीतू के तीन बच्चे हैं।
टंडन लेन में भी छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
बदायूं। शहर में डीसीबी शाखा के पीछे टंडन लेन में आवासीय कॉलोनी है। इस छोटी सी कॉलोनी के घरों के अधिकांश घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को हर वक्त खतरा बना रहता है। उन्होंने बच्चों के छत पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। बेहद जरूरी होने पर ही लोग छत पर जाते हैं। स्थानीय लोग कई बार लाइन हटाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

ब्रेक डाउन वक्त चालू की बिजली सप्लाई, लाइनमैन झुलसा
बिनावर। ब्रेक डॉउन के वक्त बिजली आपूर्ति चालू किए जाने से संविदा लाइनमैन झुलस गया। अब इस मामले में दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की बात अवर अभियंता ने कही है।
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव भूरीपुर में शनिवार रात जगन्नाथ के निजी नलकूप का तार टूट गया था। तार सही करने के लिए बिनावर उप केंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन रक्षपाल निवासी नाई डमौरा लाइन ठीक करने गया था। आरोप है कि जब वह निजी ट्यूबवेल के खंभे पर चढ़ा हुआ था तभी बिनावर सब स्टेशन पर तैनात किसी कर्मचारी ने बिजली की सप्लाई छोड़ दी। इससे खंभे पर चढ़ा लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवर अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि लाइनमैन निजी नलकूप के तार जोड़ने गए थे। कर्मचारी के द्वारा ब्रेकडाउन लिया गया था। इसमें लाइन को चालू कर दिया गया और संविदा लाइनमैन झुलस गया। ब्रेक डाउन में लाइन चालू करने के मामले में दोषी कर्मी पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें