फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पैदल चल रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Thu, 12 Feb 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
हादसे की जानकारी देते कालीचरन के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। बरात चढ़ते समय पैदल चल रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मंगलवार देर रात टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अठगुना के रहने वाला कालीचरन (55) पुत्र सियाराम मंगलवार को सहसवान कस्बे में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। परिजनों ने बताया कि बरात चढ़ते समय वह पैदल-पैदल चल रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। इसके बाद बरात में अफरातफरी मच गई।

परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन रात में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस जिला मुख्यालय पहुंची और कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की पहचान पुलिस कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें