फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चलते टेंपो से गिरा बुजुर्ग, ई-रिक्शा से टकराकर मौत

विज्ञापन
मृतक डिंपल पासी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। तेज रफ्तार टेंपो से एक बुजुर्ग अचानक हाईवे पर जा गिरा। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है।
विज्ञापन



बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी रामप्रसाद (62 वर्षीय) बृहस्पतिवार की शाम अपनी ससुराल अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला गए थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह बदायूं से घर जाने के लिए टेंपो में सवार हो गए।

टेंपो जब सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो वह अचानक हाईवे पर गिर गए। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल रामप्रसाद को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना परिजनों को दी गई और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


फोटो-19

हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
- 15 फरवरी को वजीरगंज मार्ग पर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर 15 फरवरी की शाम किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव घंघौसी निवासी डिंपल पासी (40) पुत्र सियाराम 15 फरवरी की शाम बिल्सी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर राजकीय नलकूप संख्या 22 के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें बिल्सी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर पहले बदायूं फिर बरेली रेफर कर दिया गया।
बरेली में भी हालत में सुधार न होने पर 19 फरवरी की रात उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे नितिन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें