फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदर भगाने छत पर चढ़े वृद्ध की गिरकर मौत

विज्ञापन
रघुवीर कश्यप। फाइल फोटो
विज्ञापन
उघैती। गांव शर्की पट्टी में बृहस्पतिवार की शाम बंदर भगाने के लिए छत पर चढ़े वृद्ध (80) की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटा चमन कश्यप ने बताया कि उसके पिता रघुवीर कश्यप बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे बंदर भगाने के लिए छत पर चढ़े थे, उतरते समय उनके पैर डगमगा गए। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चमन कश्यप ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का काफी आतंक है। बंदरों के झुंंड के झुंड छतों पर बैठे रहते हैं। डर की वजह से छत पर घूमना मुश्किल रहता है। उन्होंने बंदरों को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें