फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला गंगा घाट पर गहरे गड्ढों की कराई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कछला घाट पर कावंड़ियों की संख्या शुक्रवार शाम से बढ़ने लगी है। वहीं गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ने को देखते हुए नगर पंचायत कछला के चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने शुक्रवार शाम 5 बजे गंगा घाट का दौरा किया। घाट पर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से की गई बैरिकेडिंग के बावजूद जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए खतरे का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने गोताखोरों से गहरे पानी वाले स्थानों में उतरकर गहराई की जांच कराई। जांच में कई जगह 6 से 7 फुट तक गहरे गड्ढे मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने तत्काल उन स्थानों पर गोलाकार बांस-बल्ली लगवाकर बैरिकेडिंग कराई और प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर एक अतिरिक्त गोताखोर की तैनाती कर दी, ताकि कोई श्रद्धालु भूलवश भी वहां न पहुंच सके।
चेयरमैन ने घाट पर बने कैंप और नगर पंचायत कर्मचारियों का रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और गोताखोरों को सख्त निर्देश दिए कि सावन के अंतिम और चौथे रविवार को भारी भीड़ आने की संभावना है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गोताखोर अनिवार्य रूप से ड्रेस में ड्यूटी पर रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें