फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
सीएचसी पर परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन का पता लगाने में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी के रहने वाले इसरार (50) पुत्र अली हसन सोमवार की सुबह बाइक से अपनी ननिहाल गए थे। देर शाम घर लौटते समय जरीफनगर हुसैनपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें