फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के चार बंदी और दो यात्रियों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार रात 1237 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें आठ कोरोना पॉजिटिव और 1229 सैंपल निगेटिव निकले। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 1254 सैंपल लिए। रोडवेज बस स्टैंड पर सैंपलिंग के दौरान दो यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले। बस स्टैंड पर करीब सौ से ज्यादा सैंपल लिए गए। इसके अलावा जिला कारागार के चार बंदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कई दिन बाद जिला कारागार के बंदी पॉजिटिव आए हैं। इस पर उन्हें अलग बैरिक में क्वांरटीन कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव निकले यात्री आसफपुर और सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले हैं। मीरा सराय और ब्रह्मपुर मोहल्ले का एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें