फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली तारों की चिंगारी से आठ बीघा खेत की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग के कारण गेहूं की आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव भवानीपुर खैरु निवासी आले नबी का रुस्तमपुर टप्पा मलसई में खेत है। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से बुधवार दोपहर उठी चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई। उससे गेहूं में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब तक आठ बीघा गेहूं जल गया। हल्का लेखपाल मनोहर सिंह और राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंच गए आग से हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन


पराली में किसान लगा रहे आग
मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव लहर के खेतों में पराली इकट्ठा है। बृहस्पतिवार को किसानों ने पराली में आग लगा दी। इससे धुआं उठने लगा तो लोगों को लगा आग लग गई। जब पास जाकर देखा तो पता चला किसानों ने खुद ही आग लगाई है। जबकि शासन की ओर से इस पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें