आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : mathura
सिलहरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सलारपुर में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट इंडिया निप्पॉन इलेक्ट्रिकल लिमिटेड रेवाड़ी, हरियाणा कंपनी की ओर से कराया गया। इसमें 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनको 15,109 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने कैंपस में अभ्यर्थियों को कंपनी के कार्यक्षेत्र, उत्पादन इकाई, प्रशिक्षण प्रणाली और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को समझाया कि कंपनी किस प्रकार से युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराती है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 102 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
साक्षात्कार के जरिये 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को 15,109 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से छात्र अपने जीवन में सफलता अर्जित करेंगे। इस आयोजन में सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : mathura