फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटे पत्नी के अपहरण के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मां-बेटे का अपहरण के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अजब निवासी 19 वर्षीय गौतम का कहना है कि 10 मई 2025 की शाम करीब चार बजे वह अपनी ससुराल पलिया गांव से दातागंज के लिए आ रहा था। उन्हें कोई सवारी नहीं मिली थी। इसलिए वह पलिया गांव से दातागंज के लिए पैदल ही चल दिए थे। वह दातागंज और पलिया गांव के बीच पहुंचे थे। तभी अचानक पीछे से एक ईको कार आई। उसमें कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी सत्यवीर, उसकी मां रामरती और संदीप समेत चार अज्ञात लोग सवार थे। वह कार से उतरे और उन्होंने उसकी पत्नी रीता व एक वर्षीय बेटे कार्तिक को जबरन बैठा लिया और उन्हें अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन


वह इस घटना के बाद दातागंज कोतवाली पहुंचा लेकिन वहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें