मदर एथेना पहले दिन स्कूल में मस्ती करतीं छात्राएं।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार से जिले के सभी स्कूल, कॉलेज खोल दिए गए। पहले दिन हालांकि स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन उत्साह काफी रहा। कोई स्कूली वाहनों से तो कोई अपने माता पिता के साथ स्कूल जाता दिखा। कई छात्र-छात्राओं ने मंदिर जाकर पहले शीश नवाया और फिर स्कूल का रुख किया। वहीं स्कूल का पहला दिन दोस्तों से बातचीत और पढ़ाई के बीच गुजरा। बच्चों ने शिक्षकों का आशीर्वाद भी लिया।
शासन के निर्देश पर एक जुलाई से कक्षा छह से 12 और स्नातक तक के स्कूल, कॉलेजों को पढ़ाई के खोल दिया गया है। पहले दिन स्कूल, कॉलेज पहुंचे छात्र-छात्राओं का अधिकतर समय दोस्तों से बातचीत और खेलकूद में निकला। शिक्षकों द्वारा बीच-बीच में पढ़ाई भी कराई गई, साथ ही छात्र-छात्राओं को मन लगाकर आगे पढ़ने करने के लिए प्रेरित किया गया।
इधर, कुछ सीबीएसई के स्कूल भी आज से खुले। वहां पर भी पहले दिन छात्र-छात्राओं ने मस्ती की। साथ ही नए दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के नियमों के बारे में शिक्षकों ने अवगत कराया।
------------
स्कूल से पहले की पूजा
स्कूल, कॉलेज खुलने के बाद पहले दिन जाने से पहले बहुत से छात्र-छात्राओं ने मंदिरों की तरफ रुख किया। वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की। उसके बाद में स्कूल, कॉलेज गए। बहुत से छात्र-छात्राएं घर पर ही पूजा-अर्चना कर स्कूल पहुंचे।
-------------------
शासन के निर्देश पर शुक्रवार से स्कूल, कॉलेजों को खोल दिया गया है। पहले दिन सभी स्कूल, कॉलेज खुले और स्टाफ भी समय से पहुंचा।
-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस