फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 84 ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद 84 छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस में दाखिला लिया है। अभी 16 सीटें खाली हैं। इनको भी जल्द भरा जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी नए छात्र-छात्राओं के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन

मेडिकल संस्थान में एमबीबीएस कोर्स करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा पास करने के बाद रैंकिंग के आधार दाखिले के लिए हो रही काउंसिलिंग प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। काउंसिलिंग के पहले चरण में राजकीय मेडिकल कॉलेज में 84 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। इसमें से स्टेट कोटे से 82 और ऑल इंडिया कोटे से दो सीटें भरी गईं हैं। हालांकि अभी 16 सीटें खाली चल रही हैं। इसमें तीन सीट स्टेट और 13 सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं जो दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भरे जाने की संभावना है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में ही मेडिकल कॉलेज की 84 सीटें भर गई हैं। नए छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल, शैक्षणिक भवन व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। जिससे नए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें