फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस का दूसरा बैच शुरू करने की तिथि में शासन ने किया परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एमबीबीएस के दूसरे बैच संचालित किए जाने को लेकर अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास शासन की तरफ से कोई लैटर नहीं आया। हालांकि शासन की तरफ से प्रदेश के जिन कॉलेज में बैच संचालित किए जाने है, वहां पर यह लैटर 30 सितंबर तक आना था। लेकिन शासन ने अब इसकी तिथि 15 दिन आगे बढ़ा दी है। वहीं पिछले दिनों एमसीआई की टीम ने बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उसमें वह संतुष्ट दिखाई दी। उम्मीद है कि दूसरे बैच को अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ( एमसीआई ) की टीम ने पिछले दिनों ऑनलाइन मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया था। साथ ही एमबीबीएस दूसरे बैच लगाए जाने को लेकर जो टीम के पैरामीटर थे। उसके बारे में कॉलेज प्रशासन से जानकारी ली। कॉलेज प्रशासन की ओर से टीम को संपूर्ण जानकारी दी। जिससे वह संतुष्ट दिखाई दिए थे। ऐसे में कॉलेज प्रशासन दूसरे बैच की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं प्राचार्य ने बताया कि प्रदेश भर के कॉलेजों को इस सत्र के बैच लगाने के लिए जो लैटर शासन की तरफ से जारी किया जाना था। उसका समय 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन शासन की तरफ से उस तिथि में परिवर्तन करते हुए 15 अक्तूबर तक समय बढ़ा दिया गया है। शासन से लैटर आने के बाद में बैच लगाने के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी अभी एमबीबीएस के दूसरे बैच को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
दूसरे बैच को लेकर अभी लैटर नहीं आया है। वैसे 30 सितंबर तक आना था, लेकिन अब 15 दिन और बढ़ा दिए हैं। लैटर आने के बाद में बैच के बारे में स्पष्ट किया जा सकता है। हालांकि एमसीआई की टीम निरीक्षण के दौरान संतुष्ट दिखाई दी। उम्मीद है कि दूसरे बैच की अनुमति हमको मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें