फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज के सालिकराम कॉलेज का हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट घोषित, जल्द मिलेंगे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज के श्री सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल करीब 19 सौ छात्र और छात्राओं के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। सुबह में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जून में बोर्ड ने यह कहते हुए रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगा दी थी कि पंजीकरण के दौरान गड़बड़ी की गई है। कॉलेज प्रबंधक ने बोर्ड में अपना पक्ष रखा तो पूरे मामले की जांच हुई, जिसमें कॉलेज को क्लीनचिट दे दी गई। अब, जल्द ही सभी छात्र और छात्राओं को सहअंक प्रमाण पत्र भी मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

श्री सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए शैक्षिक सत्र शुरू होने पर हाईस्कूल में 761 तो इंटर में 1161 छात्र और छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। कॉलेज के छात्रों का सेंटर इस्लामियां कॉलेज और एसके इंटर कॉलेज बदायूं में गया था। परीक्षा के दौरान ही संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने कई परीक्षार्थियों से बात कर गंभीर सवाल उठाते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव को भेज दी थी। आरोप था कि पंजीकरण करते समय अभिलेखीय औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कॉलेज का रिजल्ट घोषित किए जाने पर रोक लगा दी थी। 27 जून को पूरे प्रदेश में जब हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ तो सालिकराम कॉलेज के परीक्षार्थियों को मायूस होना पड़ गया।
इसके बाद कॉलेज के प्रबंधक ने बोर्ड में शिकायत की तो पूरे मामले की नये सिरे से जांच कराई गई। बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज समेत प्रधानाचार्यों की तीन सदस्यीय टीम ने पंजीकरण में गड़बड़ी के आरोप का नकार कर क्लीनचिट दे दी। क्षेत्रीय सचिव बरेली कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर अगस्त महीने में क्रॉस लिस्ट भी जारी कर दी गई लेकिन बोर्ड ने रिजल्ट विभागीय वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया था। मंगलवार को रिजल्ट घोषित कर उसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया तो छात्र और छात्राओं समेत कॉलेज प्रबंध कमेटी में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि रिजल्ट को लेकर भविष्य पर संकट मानते हुए परीक्षार्थियों ने कोर्ट में जाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इधर, कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 88 और इंटर में 90 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में गोपाल और इंटर में प्रमोद कुमार ने सर्वाधिक अंक के साथ कॉलेज टॉप किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट पर रोक के मसले पर शुरू से ही विभागीय अफसरों के संपर्क में था। जांच के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकरण से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सौंप दिया गया था। आरोप से जुड़े हर बिंदु पर सच्चाई का प्रमाण दिया गया। भविष्य पर संकट के बाद भी छात्र और छात्राओं ने संयम से काम लिया।
विज्ञापन

- राजेश कुमार शर्मा, प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें