फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माध्यमिक स्कूल भी बेच सकेंगे कापी-किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूल वाले स्टाल लगाकर कापी और किताबों की बिक्री कर सकते हैं। इसको लेकर बोर्ड कार्यालय की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलने के बाद में डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्य को इसके बारे में अवगत करा दिया है। ताकि जो भी विद्यालय बेचना चाहते हैं, वह स्टाल लगा सकते हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की वजह से अब तक स्कूल, कॉलेज बंद चल रहे थे। ऐसे में शासन ने एक जुलाई से बेसिक और छह जुलाई से माध्यमिक स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद में स्कूलों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन अभी इन स्कूलों में विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। क्योंकि शासन ने केवल शिक्षकों को ही कॉलेज बुलाया है। कहा कि इस दौरान शिक्षक कॉलेज के अन्य पेंडिंग काम को निपटा ले, हालांकि एडमिशन लेने के लिए छात्र कॉलेज पहुंच सकते हैं, लेकिन कक्षाओं को संचालित नहीं किया जाएगा। वहीं अब शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अब माध्यमिक स्कूलों में अलग से स्टाल लगाकर एनसीईआरटी की किताबें व कापी बेच सकते हैं। इसको लेकर शासन ने डीआईओएस को निर्देशित किया है। इस संबंध में डीआईओएस राममूरत ने बताया कि शासन के निर्देशों के बारे में प्रधानाचार्यों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें