फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मॉडल पेपर से मिलेगी परीक्षार्थियों को मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वर्ष 2020 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी ठीक तरीके से हो सके, इसके लिए बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटर के मॉडल पेपर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से परीक्षार्थी परीक्षा की और अधिक बेहतरी से तैयारी कर सकते हैं, ताकि उनका रिजल्ट अच्छा आ सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने आगामी परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा केन्द्र निर्धारण को लेकर तेजी से लगातार काम किया जा रहा है। वहीं बोर्ड की ओर से विभाग की वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मॉडल पेपर अपलोड किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से परीक्षार्थियों को आगामी परीक्षा में मदद मिल सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इससे परीक्षार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। छात्र-छात्राएं विभाग की साइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर के माध्यम से संबंधित विषय की तैयारी कर सकते हैं, इससे उन्हें परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र समझने समेत किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। वे आसानी से प्रश्नपत्र को हल कर सकेंगेे और अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगें। डीआईओएस राममूरत ने बताया कि वेबसाइट पर मॉडल पेपर लोड किए जा रहे हैं। इनसे परीक्षार्थियों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें