फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में सर सैयद अहमद के योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां के 202 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयेजित किए गए। कार्यक्रमों में सर सैयद अहमद खां के जीवन पर प्रकाश डाला गया साथ ही उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए संघर्षो को याद किया गया।
विज्ञापन

आरफीन लॉन में आयोजित सेमिनार में डॉ. इत्तेहाद आलम ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि सैयद अहमद खान उस दौर के सबसे जहीन इंसानों में से एक थे। वह गणित, चिकित्सा और साहित्य कई विषयों में पारंगत थे। डॉ. मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद का बहुत बड़ा योगदान है। इसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंत में पूर्व न्यायाधीश बीडी नकवी ने सर सैयद अहमद खान के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान एडीजे देवराज सिंह, एडीजे आशुतोष शर्मा, सलीमुद्दीन, फरिया आलम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मजहर अली व संचालन अहमद मुस्तफा ने किया।
शेखूपुर में सद्भावना फाउंडेशन की सचिव नसरीन बेगम ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु तमाम सराहनीय प्रयास किए। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष जिया अन्सारी, अहमद परवेज, खालिद अहमद, महेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें