जरीफनगर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में छापा मार कर पटाखे बनाते हुए एक व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली कि दहगवां में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा है। इस पर पुलिस ने अशोक शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा और सद्दाम पुत्र लाल मोहम्मद के घर पर छापा मारा। इस दौरान अशोक शर्मा भागने में सफल रहा लेकिन पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 400 अनार, 82 खाली अनार मिट्टी के बने, आठ किलो बारूद और सुतली के बंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर सद्दाम को जेल भेज दिया है।