उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में नवरात्र उत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूजन सामग्री का महत्व भी समझा। पूजा का थाल सजाने में संगीता और कलश को मनमोहक रूप प्रदान करके आकांक्षा ने पहला स्थान पाया।
कॉलेज में नवरात्र उत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई। अपराह्न बाद तक चले कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सबसे पहले पूजा के कलश सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कलश सजाने में आकांक्षा गुप्ता प्रथम, रोजी द्वितीय और रेनू कुमारी ने तृतीय स्थान पाया। थाल सजाओ प्रतियोगिता में संगीता यादव अव्वल रहीं। ऊषा द्वितीय और निशि को तृतीय स्थान मिला। देवी के भजन और छंद सुनाने में मोहिनी चौहान प्रथम, रोहन सिंह द्वितीय और उरूज ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में बीना गुप्ता, कुसुम यादव, ज्योति, शिल्पी पांडेय, शुचि गुप्ता, शालिनी शर्मा, आदर्शकांता, कनिष्का गुप्ता और अंजली सक्सेना रहीं। प्रबंध समिति के सचिव रामप्रकाश शर्मा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. एमएसए अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ, शिशुपाल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।