बदायूं। वजीरगंज ब्लॉक के गांव पलेई के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरज कुमार विद्यालय में शराब पी रहेे थे, सूचना मिलने पर ग्रामीण पहुंच गए, विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद में बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया। ऐसे में अब वहां केवल दो शिक्षामित्र ही रह गए हैं, जिनके सहारे पूरा विद्यालय चल रहा है। वहीं बीईओ ने बताया कि पास के किसी विद्यालय के शिक्षक को अतिरिक्त चार्ज दिया जाएगा।
यहां बता दें कि विद्यालय में पहले से ही स्टाफ की कमी चल रही थी। ऐसे में पूरे विद्यालय की सभी कक्षाओं को भार वहां पर तैनात दो शिक्षामित्रों पर आ गया है। अब उनके सहारे ही शनिवार को सभी कक्षाएं संचालित की गईं। बीईओ सर्वेश ने बताया कि वित्तीय पावर के लिए पड़ोस के किसी विद्यालय में से किसी शिक्षक को इसका चार्ज दे दिया जाएगा। इसको लेकर बीएसए से बात की जाएगी। ब्यूरो