फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश पर आदेश.. फिर भी नहीं बांटी यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बेसिक शिक्षा का हाल इतना बदहाल है कि यहां पर कोई किसी का आदेश मानने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ जिले के परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से आज भी छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के स्कूल जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है। अधिकारियों की ओर से शिक्षकों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में यूनिफार्म का वितरण शत-प्रतिशत करा दें, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है, जबकि बीएसए की ओर से पीछे दिनों हुए निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों को 30 सितंबर तक यूनिफार्म वितरण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है, तब से उनकी ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश में सभी काम पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किए जाएं, लेकिन अब भी हालात ज्यादा बेहतर नहीं हुए हैं। यहीं हाल बदायूं जिले का है। यहां पर कई विभागों की दशा अत्यंत दयनीय है। यहां पर अधिकतर काम कागजों में किए जा रहे हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग भी इससे अछूता नहीं है। जिले में दो लाख 71 हजार छात्र-छात्राएं विद्यालयों में पंजीकृत हैं। अधिकारियों की माने तो 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया गया है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। पिछले दिनों जब डीएम दिनेश कुमार सिंह ने विद्यालयों का निरीक्षण किया, तो उस दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं बीएसए रामपाल सिंह ने पीछे माह विद्यालयों का निरीक्षण किया, उन्हें भी छात्र-छात्राओं द्वारा यूनिफार्म नहीं पहने होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसको लेकर बीएसए ने विद्यालयों के स्टाफ को निर्देशित किया कि वे 30 सितंबर तक हर हाल में यूनिफार्म का वितरण कर दें, लेकिन दो अक्तूबर भी छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के कार्यक्रम में शामिल हुए।

55 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी यूनिफार्म, इसकी नहीं है गारंटी
जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बीपीएल कार्ड धारक छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से पहले यूनिफार्म मुहैया कराई जाती है। जब इन सभी छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म मिल जाती है, उसके बाद में नॉन बीपीएल कार्डधारक छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया जाता है। जिले में कुल तीन लाख 26 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इसमें से दो लाख 71 हजार छात्र-छात्राएं बीपीएल कार्ड धारक हैं। वहीं 55 हजार नॉन बीपीएल कार्ड धारक हैं। चूंकि अब तक बीपीएल कार्ड धारक छात्र-छात्राओं को ही यूनिफार्म नहीं मिल सकी है, तो ऐसे में नॉन बीपीएल को कब यूनिफार्म मिलेगी। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन


ठंड होने वाली है शुरू..यूनिफार्म मिलेगा या स्वेटर
ठंड शुरू होने वाली है, ऐसे में पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वेटर को लेकर विज्ञापन जारी किया गया हैं, जिसमें स्वेटर को लेकर कुटेशन मांगी गई हैं। अब सवाल उठा रहा हैं कि जब छात्र-छात्राओं को अब तक यूनिफार्म नहीं मिल सकी है, तो क्या समय से स्वेटर मिल सकते हैं।
विज्ञापन


30 सितंबर तक यूनिफार्म वितरण के लिए विद्यालयों को निर्देशित किया था। अब चेकिंग की जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें