फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुला स्कूल तो अभिभावकों को गुस्सा आया, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/बगरैन। जन्माष्टमी पर हुई छुट्टी का खुमार अभी शिक्षकों के सिर से नहीं उतरा है। यही वजह है कि शनिवार को बिसौली के गांव नवादा का प्राथमिक विद्यालय बंद रहा, जिस वजह से छात्र-छात्राएं शिक्षकों का इंतजार करके वापस घर चले आए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय में जाकर नारेबाजी की, साथ ही स्कूल खुलवाने की मांग की। बाद में फोन पर अधिकारियों से वार्ता होने के बाद में ग्रामीण वापस घर चले गए।
विज्ञापन

योगी सरकार प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में लगी है, उनके द्वारा समय-समय पर सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है, लेकिन इसका असर जिले के अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा है। उनकी शह पर शिक्षक भी अपनी मर्जी से स्कूलों को खोल और बंद कर रहे हैं। हालात ये है कि शिक्षकों द्वारा स्कूल नहीं खोलने की कोई अगर शिकायत करता है, तो उससे पहले अधिकारी शिक्षकों के पक्ष में बोलना शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि शिक्षकों की रुचि शिक्षण कार्य के प्रति कम हो गई है।
शुक्रवार को जिले में जन्माष्टमी की छुट्टी थी, जिसके कारण सभी सरकारी महकमे और स्कूल, कॉलेज बंद थे। शनिवार को छुट्टी नहीं होने की वजह से सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूल कॉलेजों को खुलना था, लेकिन जब बिसौली तहसील के नवादा गांव के बच्चे तैयार होकर स्कूल पहुंचे, पर काफी समय तक स्कूल में कोई भी शिक्षक व प्रधानाध्यापक नहीं आया। इस वजह से स्कूल नहीं खुल सका। इंतजार करने के बाद में छात्र-छात्राएं वापस घर चले गए। जब परिजनों को इसके बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने विद्यालय में जाकर विद्यालय स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही विद्यालय खुलवाने की मांग की। इसको लेकर लोगों ने बीएसए से वार्ता की और समस्या से अवगत कराया। तो उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। साथ ही बीईओ को निर्देशित किया कि वह व्यवस्था करें और तुरंत ही स्कूल को खुलवाएं। शिक्षकों के बारे में भी जांच करें। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बाद में स्कूल खुलवा दिया, जबकि ग्रामीणों के अनुसार वे फोन पर अधिकारियों से बात करके वापस चले गए।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने के बारे में जानकारी मिली है। बीएसए से इस सिलसिले में बात हुई है। पड़ोस के गांव में तैनात शिक्षकों को भेजा था, ताकि स्कूल में पढ़ाई हो सके। आगे की जानकारी करेंगे कि स्कूल नहीं खुलने की वजह क्या रही ।
विज्ञापन

-महेंद्र मिश्रा, बीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें