फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं और 11वी के पंजीकरण के बाद नहीं होगा सुधार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस बार कक्षा नौ और 11 वीं के लिए सीबीएसई में पंजीकरण करने वाले छात्र-छात्राओं की दिक्कतें कुछ बढ़ गई हैं। बोर्ड की तरफ से इस बार पंजीकरण करने के बाद पुन: सुधार वाला ऑप्शन खत्म कर दिया है। ऐसे में अगर पंजीकरण में गलत जानकारी भर दी गई, तो उसकी जिम्मेदारी खुद अभ्यर्थी की होगी। उसमें कोई सुधार नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा नौवीं और 11 वीं में ऑनलाइन पंजीकरण आठ अगस्त से शुरू कर दिया गया है। पहले छात्र-छात्राओं की ओर से पंजीकरण संबंधित सारी जानकारी कॉलेेज प्रशासन को दी जाती थी। वहां पर कॉलेज प्रशासन ऑनलाइन सभी के पंजीकरण कराता था। अगर किन्हीं कारणों से पंजीकरण फार्म में कोई गलती हो जाती थी, तो उसे बाद में सुधार भी लिया जाता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने इसमें बदलाव किया है। अब पंजीकरण के बाद में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसका आप्शन बोर्ड की ओर से खत्म कर दिया गया है। ऐसे में नौवीं और 11 वीं कक्षा में पंजीकरण करने वाले छात्र-छात्राओं को एक पत्र कॉलेज को देना होगा। इसमें छात्र-छात्राओं की ओर से ये साफ किया जाएगा कि उनकी ओर से जो भी जानकारी दी गई है, वह पूर्णतया सही है। पंजीकरण में कोई भी जानकारी गलत होती है, तो उनकी जिम्मेदारी छात्रों की होगी। इसकी एक कॉपी कॉलेज प्रशासन अपने पास रखेगा। अगर पंजीकरण में कोई गलती होती है, तो छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रशासन को दोषी नहीं ठहरा सकेंगे। हालांकि अगर कॉलेज प्रशासन की ओर से पंजीकरण के समय गलती की गई, तो आसानी से पकड़ में आ जाएगी, हालांकि गलती का खमियाजा इसके बाद भी छात्र-छात्राओं को ही भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें