फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को जागरुक करने के लिए निकाली रैली

Sun, 28 Feb 2016 11:53 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यदु शुगर मिल की ओर से बिसौली में क्षेत्र के किसानों को गन्ने की फसल की अधिक पैदावार को प्रोत्साहन के लिए रैली निकाली गई। किसानों को गन्ने की फसल के प्रति जागरुक करने और गन्ना खेती की उत्तम तकनीक की जानकारी दी गई।
मिल के अधिकारियों ने गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाएं भी कीं। उनकी समस्याओं को सुनकर मिल द्वारा संचालित भविष्य में अपनाए जाने वाली योजनाओं पर बात की। किसानों को गन्ना खेती के लाभों से अवगत कराया। गन्ना विभाग के महाप्रबंधक  सुनील दत्त यादव एवं वीएल गावा ने किसानों को बताया कि क्षेत्र के किसान केवल गन्ने द्वारा ही लाभ नहीं कमाएंगे, बल्कि वह अपनी फसलों के अवशेषों जैसे-बाजरे के फटेरे, उड़द, मसूर एवं सरसों इत्यादि की कुट्टी को भी उचित दाम पर चीनी मिल में नगद बेचकर लाभ कमा सकते हैं। वह अपने खेतों में अगेती प्रजाति का गन्ना अधिक लगाएं और अपना गन्ना मिल को पर्ची पर ही आपूर्ति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यदु शुगर मिल के निदेशक सूरज यादव, उपाध्यक्ष रामाआसरे यादव, वरिष्ठ महाप्रबंधक तकनीकी वाईपी सिंह, डीजीएम प्रो. विजेंद्र सिंह, वरि प्रबंधक विकास पुंडीर, प्रबंधक सूचना अनुराग मिश्रा, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें