ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष सैयद सरदार अहसन ने कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दलित और मुस्लिम मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। प्रदेश की हुकूमत का सेहरा औबेसी के सिर पर बंधेगा। यह बात उन्होंने जामा मस्जिद के समीप एआईएमआईएम के कार्यालय के उद्घाटन के समय की।
उद्घाटन के मौके पर बड़ी तादाद में लोग यहां जुटे। डॉ. मुजाहिद नाज ने कार्यालय का उद्घाटन कुरान की तिलावत के बाद फीता काटकर किया। चांद मियां ने कहा कि दलित और मुस्लिमों के साथ छल किया गया है। किसी ने 14 प्रतिशत तो किसी ने 18 प्रतिशत आरक्षण का वायदा किया लेकिन सभी वायदे झूठ का पुलिंदा निकले। एआईएमआईएम ऐसे लोगों को बेनकाब करेगी और दलित और मुस्लिमों का वर्चस्व स्थापित करेगी।
इस मौके पर मो. आरिफ आरफीं, अरशद बाबा, शमीम अख्तर, राजू टेलर, आसिफ खां, सैयद शाहिद, बसीम कुरैशी, बच्चन अब्बासी, मिन्हाजुल आदि मौजूद रहे।