फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का पर चढ़ा ई-रिक्शा, दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर सुखाई जा रही मक्का पर ई-रिक्शा चढ़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सोमवार दोपहर सड़क पर मारपीट हुई। रात में गांव में झगड़ा हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी दक्ष यादव सोमवार को गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस मार्ग पर मक्का सुखा रहे थे। इसी दौरान गांव कपरौल निवासी ई-रिक्शा चालक अतर सिंह का वाहन मक्का के ऊपर से गुजर गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि ई-रिक्शा चालक के साथ मौके पर मारपीट की गई और बाद में गांव कपरौल पहुंचकर भी उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित अतर सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे जातिसूचक गालियां दीं। इधर, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें