फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिधौनी के जंगल में ई-रिक्शा चालक को तमंचे से मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव दिधौनी के जंगल में मंगलवार की सुबह दिधौनी-जरसैनी रोड पर स्थित एक ट्यूबवेल की कोठरी के पास विवाद के बाद अज्ञात व्यक्ति ने मोहल्ला संख्या छह ईंट-भट्ठा रोड निवासी ई-रिक्शा चालक धर्मवीर पुत्र चुन्नी सिंह को तमंचे से गोली मार दी। गोली चालक के पेट में दाहिनी तरफ लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घायल के बेटे अनमोल ने बताया कि उनके पिता ई-रिक्शा किराये पर चलाकर गुजारा करते हैं। घायल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह टीएचआर कंपनी बिल्सी से नेमवती पत्नी बलवीर निवासी ग्राम ढदूमर और प्रेमवती पत्नी बलवीर निवासी ग्राम जरसैनी को ई-रिक्शा में लेकर उनके घर जा रहे थे।
रास्ते में ग्राम दिधौनी और जरसैनी गांव के मध्य बने एक ट्यूबवेल की कोठरी के पास एक व्यक्ति ने उनका ई-रिक्शा रुकवा लिया और हाथापाई करने लगा। धर्मवीर ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गोली उनके पेट के नीचे दाहिनी तरफ जा लगी।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी बिल्सी पहुंचकर उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि सामने आने पर वह आरोपी को पहचान सकता है।
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामले की रिपोर्ट बिल्सी कोतवाली में दर्ज कर ली गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें