फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव यूसुफनगर निवासी रामनिवास पुत्र शिवराज ने दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र सुधीर एक जनवरी की शाम ई-रिक्शा लेकर कुंवरगांव से सामान लेकर घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बनगढ़ खेड़ा के पास कुंवरगांव–विजयनगला मार्ग पर सुधीर अपने चचेरे भाई से फोन पर ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर बात कर रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल को निजी वाहन से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सुधीर पहले से ही दिव्यांग है। हादसे के बाद उसकी हालत में अब तक सुधार नहीं हुआ है। इलाज में व्यस्त रहने के कारण पीड़ित परिवार समय पर तहरीर नहीं दे सका। अब तहरीर मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें