फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। किसी वाहन ने हाईवे पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी निसार अहमद (40 साल) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को दिनभर उन्होंने ई-रिक्शा चलाया। शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा चालक बदायूं-मेरठ हाईवे पर चौकी नंबर चार के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
तेज धमाके के साथ हुए हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। वाहन चालक मौका पाकर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ई-रिक्शा को हाईवे से हटवाकर चालक को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई सवारी नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि शव जिला मुख्यालय भेजा गया है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें