फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विषाक्त पदार्थ खा लेने से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतक का बेटा व अन्य
विज्ञापन
बदायूं। पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ई-रिक्शा चालक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नरऊ बुजुर्ग निवासी जय सिंह (50) पुत्र भोले राम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अवैध संबंधों के शक में शनिवार अपराह्न में उनका पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए।
जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज कर कार्रवाई शुरू की है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें