फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सितंबर तक तैयार हो जाएगा ई-बस चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बनाया गया ई बस चार्जिंग स्टेशन। संवाद - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ई-बस का चार्जिंग स्टेशन सितंबर तक तैयार हो जाएगा। उसके बाद जिले में ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ई-बसों के चलने से प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में ई-बसों का संचालन शुरू हो चुका है। करीब छह महीने पहले रोडवेज बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाने काम शुरू हुआ था। अब तक अधिकतर काम हो गया है। सितंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद जिले के लिए बसों का आवंटन होगा। बरेली मंडल को 50 बसों का आवंटन होना है। उसमें कितनी बसें बदायूं को मिलेगी, अब तक तय नहीं है।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि पहले चरण में रीजन को कम से कम 50 ई-बसें मिलनी हैं। पहला ई-बस चार्जिंग स्टेशन बदायूं में बनाया जा रहा है। इन बसों का कई रूटों पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें