फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूल भरी हवा से बदला शहर का मिजाज

Tue, 24 Feb 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पतझड़ के बाद में सड़क पर पड़े पत्ते। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। सोमवार को दिनभर धूल भरी हवा चलती रही। सड़कों और गलियों में पेड़ों से झड़े पत्तों की भरमार दिखी। जो पतझड़ के मौसम की शुरुआत का संकेत दे रही है। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को दिन के वक्त धूप और शुष्क हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रही, जबकि दोपहर में गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
खासकर दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को धूप और धूल से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ाें के आसपास की सड़कों पर पत्ते ही पत्ते दिखाई दे रहे थे। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन सवार को हो रही थी। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में ठंडक बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें