फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही की थी दुर्वेश की हत्या

Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
साइको किलर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगासी के जंगल में हत्या कर दुर्वेश का शव फेंक दिया गया था। मृतक के पिता रामपाल ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुर्वेश हत्याकांड में खुलासा करते हुए मृतक के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। मृतक के भाई ने अवैध संबंधों में हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव धुबियाई निवासी दुर्वेश (28) पुत्र रामपाल 11 अक्तूबर को अपने छोटे भाई पंकज के साथ उसहैत थाने के गांव नगासी में झुगरी लाल के घर दावत में आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 14 अक्तूबर को दुर्वेश का शव नगासी गांव के कृष्णमुरारी के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामपाल ने नगासी के भूरे, लड़ैते और कटरा सआदतगंज के नन्हे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दुर्वेश इन लोगों के साथ गुजरात में नौकरी करता था। तीनों का उससे रुपयों को लेकर विवाद था। 
पड़ताल में पता चला है कि पंकज ने नन्हें के साथ मिलकर दुर्वेश की हत्या की थी। पंकज के दुर्वेश की पत्नी से नाजायज संबंध थे। इसी के चलते पंकज ने नन्हें के साथ मिलकर दुर्वेश की हत्या कर शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। पूछताछ में पंकज ने अवैध संबंधों में हत्या की बात स्वीकार की है। उसका कहना है कि दुर्वेश अक्सर दूसरे प्रांतों में नौकरी की वजह से बाहर रहता था। इसी बीच उसके दुर्वेश की पत्नी से संबंध हो गए थे। दुर्वेश इसमें रोड़ा बन रहा था। इसी वजह से उसने दुर्वेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन

दुर्वेश के भाई ने नाजायज संबंधों में हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।-हरिभान सिंह राठौर, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें