फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से रातभर गुल रही बिजली, जनजीवन बेपटरी

विज्ञापन
उसावां में बिजली के पोल समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। देर रात तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जगह- जगह पेड़ गिर गए। कई पेड़ बिजली की तारों और खंभों पर गिर गए। इससे शहर से लेकर गांव तक रातभर बिजली गुल रही। रातभर लोग परेशान रहे। आंधी के कारण कई जगह मक्के की फसल गिर गई। गांवों में छप्पर तो शहरों में होर्डिंग उखड़ कर उड़ गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार को तापमान में 40 डिग्री के पार चला गया। देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली। आंधी के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में देर रात तेज हवा के साथ गरज और ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान खेत में रखा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर पेड़ और टहनियां टूटकर गिरी। इससे आवागमन बाधित हुआ। कई पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गए। इससे बिजली गुल हो गई।
इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई तो किसानों का गेहूं व भूसा खेत में ही भीग गया। उघैती में तेज हवा के कारण किसानों का खेत में रखा भूसा उड़ गया। सैदपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली बंद हो गई। रुदायन कस्बे में फॉल्ट के कारण रातभर बिजली नहीं रही। परमानंदपुर श्मशान घाट के पास बिजली का खंभा गिर गया। सुबह 10 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रहेड़िया गांव निवासी किसान नवनीत पाठक ने बताया कि आंधी मक्का के पौधे गिर गए हैं। इससे नुकसान हुआ है। इसी गांव के राम कुमार ने बताया कि खेत में भूसा इक्टठा किए थे। आंधी में सब उड़कर चला गया। अब जानवरों के लिए भूसा खरीदना पड़ेगा।

हाईवे पर गिरा पेड़
उसावां। बुधुआ नगला गांव के पास पेड़ की डाली टूटकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गिर गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने ग्रामीणों की मदद से रास्ता साफ कराया। इसके अलावा कई जगह पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए। इससे बिजली गुल हो गई। ग्राम आनन्दपुर के पास आंधी से दो खंभे टूट गए। इन खंभों पर ट्रांसफॉर्मर रखा था। ट्रांसफाॅर्मर नीचे गिर गया। एसएसओ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया गूरा व जलालाबाद फीडर बंद है। शनिवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।

तार टूटने से 12 घंटे तक सप्लाई ठप

उझानी। आंधी से ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। इसके चलते दो दर्जन से अधिक गांवों में 12 घंटे तक सप्लाई ठप रही। पेड़ों की टहनियां गिरने से हजरतगंज, बुटला, बरसुआ और कछला इलाके में बिजली के तार टूट गए। एसएसओ रजनीश कुमार ने बताया कि सप्लाई उसी दौरान बंदकर दी गई। अलापुर के क्षेत्र के करीब 70 गांवों में आंधी से बिजली गुल हो गई थी। तमाम लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। बिजली कर्मी सुबह से ही मरम्मत करने में जुटे हुए हैं।

ट्रांसफार्मर के जंपर उड़े, 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
बदायूं। रात आई तेज आंधी-बारिश ने विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। जिले के करीब 400 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। शहर के मीराजी चौकी के फीडर के ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ने से विजय नगर, साहूकारा, टिकटगंज, सैय्यदगंज समेत कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। पाथिक चौक रोड पर लाइनें टूट गईं। बिरूआबाड़ी मंदिर के पास पीपल की टहनी विद्युत तारों पर गिर गई। पनवड़िया फीडर करीब आठ घंटे के लिए ब्रेकडाउन में चल गया। मरम्मत कार्य शनिवार दोपहर तक चला। इससे अधिकांश इलाकों में बाधित हुई आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। बिरूआबाड़ी मंदिर इलाके की आपूर्ति शाम छह बजे के बाद बहाल की गई। विद्युत कटौती से लोगों को पानी की भी समस्या हुई। बिल्सी में बिजली की मुख्य लाइन पर कई पेड़ गिर गए। इससे तार टूट गए और रात 11 बजे से शनिवार दोपहर तीन बजे तक सप्लाई ठप रही। बिसौली उपकेंद्र के अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर तेज आंधी में लाइन टूट गई थी। उसे ठीक करने में समय लगा।

- आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनी बिजली के तारों पर गिर गई। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। सभी स्थानों पर मरम्मत कार्य कर विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम विद्युत वितरण खंड

बिजली गिरने दो बीघा गेहूं की फसल का ढेर राख

कुंवरगांव। हरनाथपुर गांव के कृष्णपाल सिंह के खेत में बिजली गिरने से फसल जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, तो खेत में रखे गेहूं की फसल के ढेर में आग लग गई। करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। सुबह गए तो देखा कि राख का ढेर मिला।

उसावां में बिजली के पोल समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

उसावां में बिजली के पोल समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

उसावां में बिजली के पोल समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

उसावां में बिजली के पोल समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें