फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चीनी के दाम बढ़ने से चाय 12 से 15 रुपये की

Sun, 23 Aug 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चीनी के दाम में 25 दिन में प्रति किलो में 20 रुपये के उछाल ने चाय के रेट भी बढ़ा दिए हैं। जो चाय अभी तक 10 रुपये में मिल रही थी, अब वह चाय 12 रुपये से लेकर 15 रुपये तक मिल रही है। वहीं, मिठाइयों के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। कुछ दुकानदार 50 रुपये से ज्यादा प्रति किलो दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं, जबकि कुछ ने बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में चाय की दुकानों पर 10 रुपये वाली चाय 15 रुपये में मिल रही है। चाय विक्रेता हिमांशु ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने से लागत बढ़ गई है, इसलिए मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं। कई जगह 10 रुपये की चाय 12 से 15 रुपये के बीच मिल रही है। वहीं, रक्षाबंधन नजदीक है, ऐसे में मिठाइयों के दाम बढ़ने से बहनों पर बोझ बढ़ेगा। मिठाई विक्रेताओं के अनुसार चीनी महंगी होने से मिठाइयों की लागत 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ी है। बर्फी, लड्डू और अन्य मिठाइयों पर 30 से 40 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो मिठाई 400 रुपये किलो थी, वह अब 430 से 450 रुपये किलो तक बिक रही है। किराना स्टोर व्यापारी विशाल ने बताया कि पिछले एक माह में 45 रुपये किलो में मिलने वाली चीनी 65 रुपये किलो पहुंच गई है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने से दाम और बढ़ने की आशंका है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है, अब चीनी महंगी होने से चाय और मिठाइयों पर खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें