फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान में घुसा घायल लंगूर, इलाज के लिए किया रेस्क्यू

Sun, 23 Aug 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दहगवां में लंगूर का रेस्क्यू करनी वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। नगर के बाजार में एक घायल लंगूर अचानक दुकान में घुस गया। घबराए दुकानदार बाहर निकल आए। आसपास तमाम लोग एकत्र हो गए। काफी प्रयास के बाद भी जब वह दुकान से नहीं निकला तो किसी ने वन विभाग को सूचना देकर टीम बुला ली। टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शैलेश गुप्ता की परचून की दुकान में अचानक एक घायल लंगूर घुस गया। उसे निकालने का काफी प्रयास किया गया। वन विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद घायल लंगूर को सुरक्षित पकड़ लिया। टीम प्रभारी ने बताया कि पहले लंगूर का इलाज कराया जाएगा। वन्यजीव होने के नाते उसे जंगल में छोड़वा दिया जाएगा। लंगूर के एक हाथ में गहरी चोट लगी है, इससे काफी खून बह रहा था। उसके घायल होने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें