फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में होने से 12 घंटे आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। 33 केवीए की लाइन ब्रेकडाउन में होने की वजह से कस्बा समेत देहात क्षेत्र में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से क्षेत्र की करीब एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन



सब स्टेशन फैजगंज बेहटा पर चार फीडर हैं। इनसे कस्बा व देहात क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जा रही है। शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कस्बा समेत क्षेत्र के करीब 32 गांवों में अंधेरा छा गया। सुबह जब लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर बिजली न आने की जानकारी ली तो पता लगा कि रात 12 से 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन में है, जिससे चारों फीडर बंद पड़े हैं।
रविवार करीब एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। करीब 12 घंटे तक एक लाख से अधिक लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। इस दौरान कस्बे के लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। जेई अंबर सिंह का कहना है कि 33 केवीए की लाइन ब्रेकडाउन होने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर करीब एक बजे सप्लाई सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें