फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदलते तापमान की वजह से ओपीडी में बढ़ रही भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पिछले चार दिनों से बढ़े तापमान का असर अस्पताल में दिख रहा है। इससे बीमारियां बढ़ी है। जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार, अनिंद्रा आदि समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे मानवेंद्र सिंह ने डॉ. राजेश कुमार को बताया कि उन्हें डायरिया हो गया है। शरीर में बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। इसी तरह सर्वेंद्र कुमार ने बुखार, खांसी, जुकाम की समस्या बताई। इसी तरह के ओपीडी में 70 मरीज पहुंचे। डॉ. राजेश ने बताया कि पिछले चार दिनों से तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। मस्तिष्क पर इसका असर पड़ता है। उलझन, बचैनी, अनिंद्रा की भी समस्या लोगों को हो रही है। इसका असर लोगों के शरीर में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तेज धूप के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन


इस तरह से करें बचाव
- पर्याप्त पानी पिएं
- गर्मियों में हल्का कपड़े पहनें
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीते रहें
-ज्यादा तैलीय चीजें न खाएं
-नियमित रूप से योग करें
-बीमार पड़ने पर खुद से इलाज न करें, डाॅक्टर से मिलें
-
पिछले तीन दिनों में उल्टी दस्त के मरीज
22 मई- 55
23 मई- 65
24 मई- 69
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें