बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिकटगंज स्थित ससुराल में रह रहे एक बुजुर्ग ने शनिवार को शराब के नशे में धुत होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के सितारागंज निवासी जगदीश की बदायूं के मोहल्ला टिकटगंज में ससुराल है। ग्रामीणों के मुताबिक, जगदीश शराब का आदी है। वह रिश्तेदारी में रहकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। कुछ दिन पहले ही वह ससुराल आया था। शनिवार सुबह जगदीश शराब पीकर दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गया और ट्रेन के आगे कूद पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल लाइंस पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। संवाद