कादरचौक। नगर में पिकअप और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की जान चली गई। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक अपने दोस्त के साथ बहन के घर जा रहा था।
थाना उसावां क्षेत्र के गांव रसूलपुर वीरमपुर भदेली निवासी संदीप यादव (25) पुत्र मोर सिंह की बहन की शादी कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव तिलक नगला में हुई है।
शनिवार की दोपहर वह गांव के ही दोस्त शेर सिंह (28) पुत्र बुधपाल के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक उसहैत कादरचौक मार्ग स्थित गांव लभारी के पास पहुंची कि पिकअप से टक्कर हो गई।
हादसे के बाद चालक पिकअप को लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घायलों को कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने भाग रहे पिकअप का भी पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर पिकअप के टायर में पंक्चर हो गया। इसी बीच पुलिस ने चालक को दबोच लिया। हादसे की जानकारी पर दोनों युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
संदीप का फाइल फोटो।
संदीप का फाइल फोटो।