फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशे में युवक पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बैरमई बुजुर्ग में शराब के नशे में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी मोहित पुत्र सत्यवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 29 जुलाई की रात करीब नौ बजे गांव का ही ब्रजमोहन पुत्र जय सिंह शराब के नशे में उसकी दुकान पर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मोहित के बाएं हाथ में चोट आई।
घटना के बाद घायल को कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए भेजा, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित ने अगले दिन कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें